सोहावन मोड़ पर आमने-सामने बाइक टक्कर, दो घायल

लावालौंग :  थाना क्षेत्र के सोहावन मोड़ के पास गुरुवार को दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें दोनों बाइक सवार घायल हो गए। इनमें एक युवक को गंभीर चोट आई है, जबकि दूसरे को मामूली चोट लगी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कुंदा से लावालौंग की ओर आ रही एक बाइक की विपरीत दिशा से आ रही दूसरी बाइक से जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद दोनों सवार सड़क पर गिर पड़े। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए एंबुलेंस को सूचना दी और घायलों को तुरंत इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा। गंभीर रूप से घायल युवक की पहचान कुंदा थाना क्षेत्र के मरगड़ा स्थित लकड़धरी गांव निवासी मुनेश्वर गंझू के रूप में हुई है। वहीं दूसरे बाइक सवार को हल्की चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सोहावन मोड़ के पास आए दिन सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं। लगभग हर महीने यहां एक-दो हादसे होना आम हो गया है, जिससे यह क्षेत्र अब दुर्घटना जोन बनता जा रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि यहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं, स्पीड ब्रेकर और चेतावनी संकेत लगाए जाएं तथा नियमित यातायात नियंत्रण सुनिश्चित किया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

रिपोर्टर : मो0 साजिद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.