नए थाना प्रभारी ने बैठक कर पत्रकारों और जनप्रतिनिधियों से की मुलाकात

लावालौंग :  थाना क्षेत्र में पदभार ग्रहण करने के बाद नए थाना प्रभारी चंदन कुमार ने स्थानीय पत्रकारों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने, अपराध नियंत्रण तथा आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर विस्तार से चर्चा की। बैठक में थाना प्रभारी ने कहा कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों एवं पत्रकारों से अपील की कि किसी भी प्रकार की सूचना या समस्या को तुरंत पुलिस तक पहुंचाएं, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वहीं, पत्रकारों ने भी क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से थाना प्रभारी को अवगत कराया और सहयोग का आश्वासन दिया। जनप्रतिनिधियों ने नए थाना प्रभारी का स्वागत करते हुए क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने के लिए हर संभव सहयोग देने की बात कही। इस दौरान कटिया पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मिथिलेश कुमार चौबे ने गुलदस्ता देकर थाना प्रभारी का स्वागत किया। वही मौके पर मुखिया नेमन भारती, मुखिया प्रतिनिधि भोला राम, मुकेश यादव और बैजनाथ रविदास समेत कई अन्य लोग उपस्थित थे।

रिपोर्टर : मो0 साजिद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.