अवैध खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, तीन ट्रैक्टर जब्त

लावालौंग : अवैध खनन एवं परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने संयुक्त अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की है।अंचलाधिकारी  बिपिन भारती और थाना प्रभारी चंदन कुमार, अंचल कार्यालय  के सी आई तथा एम ओ के नेतृत्व में विशेष अभियान चलाकर तीन ट्रैक्टरों को जब्त किया। यह कार्रवाई क्षेत्र में अवैध रूप से बालू  ढुलाई की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद की गई।जानकारी के अनुसार प्रशासन को गुप्त सूचना मिली थी कि क्षेत्र के विभिन्न रास्तों से अवैध रूप से ट्रैक्टरों के माध्यम से बालू  का परिवहन किया जा रहा है। सूचना के आधार पर टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी अभियान चलाया। अभियान के दौरान तीन ट्रैक्टरों को जब्त कर लिया गया।सीओ बिपिन भारती ने बताया कि अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ आगे भी लगातार अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि  खनिज पदार्थों का परिवहन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं थाना प्रभारी चंदन कुमार ने कहा कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।जब्त किए गए ट्रैक्टरों को थाना परिसर लाया गया है और संबंधित वाहन मालिकों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि अवैध खनन या परिवहन की सूचना तुरंत दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

रिपोर्टर : मो0 साजिद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.