स्कूल में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, सादे समारोह में किया गया पुरस्कृत

लावालौंग : प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री हाई स्कूल लावालौंग में वर्ष 2026 की वार्षिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सादे समारोह में सम्मानित किया गया। कक्षा 1 से 7 तक के विद्यार्थियों में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया, जबकि चौथे से दसवीं स्थान तक आने वाले विद्यार्थियों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन ने नियमित उपस्थिति दर्ज करने वाले विद्यार्थियों को भी मेडल देकर सम्मानित करने की घोषणा की। साथ ही यह भी बताया गया कि कक्षा 8, 9, 10, 11 एवं 12 के विद्यार्थियों में प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वालों को शीघ्र ही पुरस्कृत किया जाएगा कार्यक्रम का उद्घाटन प्रभारी प्राचार्य अशोक कुमार पासवान एवं शिक्षकों द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। प्रभारी प्राचार्य ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बेहतर शैक्षणिक वातावरण तैयार करना और राष्ट्रीय स्तर की शिक्षा प्रदान करना विद्यालय का मुख्य लक्ष्य है। इसके लिए शिक्षकों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों को मिलकर निरंतर प्रयास करना होगा। उन्होंने शिक्षकों के समर्पण और मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि विद्यालय प्रबंधन सभी को हर संभव सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम का संचालन बैजनाथ प्रसाद ने किया, जबकि समन्वयक की भूमिका मोहम्मद जैनुद्दीन अंसारी ने निभाई। मौके पर शिक्षक राजेश महतो, मोहम्मद इमरान, दयानंद सिंह, शेखू सलीम, सुनील कुमार, महेश चौधरी, अशोक ठाकुर, रवि कुमार, राजेश साव, अखिलेश प्रताप सिंह, मोहम्मद सफीक अंसारी, उत्कर्ष कुमार गुप्ता, रविंद्र कुमार, श्यामजीत यादव, कैलाश उरांव, विवेक कुमार, रोशनी निगार सहित अन्य शिक्षक उपस्थित थे।

रिपोर्टर :  मो0 साजिद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.