घटिया निर्माण को लेकर जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष ने रुकवाया शेड निर्माण कार्य

नीलांबर-पीतांबरपुर :  प्रखंड परिसर में बन रहे शेड निर्माण कार्य को लेकर गुरुवार को विवाद खड़ा हो गया। जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष नवलेश मेहता ने निर्माण कार्य को घटिया बताते हुए काम बंद करा दिया। मौके पर उन्होंने कहा कि पूर्व में भी इसी प्रकार का शेड निर्माण कराया गया था, जो दो साल भी ठीक से नहीं टिक सका और बाद में टूटकर फेंक दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान निर्माण कार्य में भी गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा जा रहा है।

इस संबंध में उन्होंने बीडीओ से बातचीत की। बीडीओ ने कहा कि मामले में लिखित आवेदन दें, जिसके बाद जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद कुछ देर तक प्रखंड परिसर में लोगों की भीड़ लगी रही। स्थानीय लोगों ने भी निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच कराने की मांग की है। मौके पर JMM  सचिव मुस्ताक अहमद जनार्दन पासवान मौजूद थे

रिपोर्टर : अवध किशोर राय 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.