नवयुवक संघ तेतरीयाडीह के द्वारा निकाली गई भव्य कलश यात्रा

पलामू - नीलांबर पीताबंरपुर :तेतरीयाडीह चौखड़ा सोनबरसा शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर नवयुवक संघ तेतरीयाडीह, चौखड़ा, सोनबरसा के द्वारा भव्य बेल पूजन और कलश यात्रा का आयोजन किया गया। इस शुभ अवसर पर सैकड़ों की संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ संघ के अध्यक्ष संदीप कुमार गुप्ता ने किया, जिन्होंने विधिवत पूजा-पाठ के साथ यात्रा की शुरुआत करवाई। कलश यात्रा संघ के मंडप स्थल से निकलते हुए तेतरीयाडीह शिवस्थान देवी मंडप महावीर होते स्थान  ऐतिहासिक चौखड़ा तालाब तक पहुंची, जहां पर महिलाओं ने पवित्र जल भरकर पुनः कलश को मंडप में स्थापित किया। पूरे मार्ग में जय माता दी के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। डीजे और ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच ग्रामीण संस्कृति की झलक देखने को मिली।

संघ के अध्यक्ष संदीप कुमार गुप्ता ने इस आयोजन को सामाजिक एकता और धार्मिक आस्था का प्रतीक बताया। उन्होंने बताया कि नवरात्रि सिर्फ पूजन का समय नहीं बल्कि समाज को जोड़ने का भी एक अवसर है। इस अवसर पर उन्होंने एक और महत्वपूर्ण घोषणा की – संदीप गुप्ता ने पिपरा खुर्द पंचायत से मुखिया पद के लिए अपनी दावेदारी भी प्रस्तुत कर दी। उन्होंने कहा कि वे पंचायत के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं और यदि जनता ने उन्हें आशीर्वाद दिया तो वे क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, सड़क, साफ-सफाई, महिला सशक्तिकरण आदि क्षेत्रों में ठोस काम करेंगे। उन्होंने कहा कि पंचायत में एक नए युग की शुरुआत करने का संकल्प लेकर वे चुनावी मैदान में उतर रहे हैं। इस मौके पर संघ के सचिव विकास रजक, कोषाध्यक्ष शिव प्रसाद गुप्ता, रामलाल कुमार पासवान,अविनाश ठाकुर, शिवरतन कुमार, श्याम कुमार ठाकुर, पिंटू साहू, अखिलेश रजक, राजू कुमार पासवान, गुड्डू विश्वकर्मा सहित कई लोग शामिल हुए.

रिपोर्टर - अवध किशोर राय

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.