प्रखंड क्षेत्र में शान से लहराया तिरंगा
नीलांबर पीतांबरपुर : नीलांबर पीतांबरपुर प्रखंड क्षेत्र के सभी सरकारी दफ्तर हो या सरकारी विद्यालय या निजी विद्यालय सभी जगह 77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर निर्धारित समय के अनुसार तिरंगा फहराया गया।साथ ही प्रखंड विकास पदाधिकारी सुकेशनी केरकेट्टा,अंचलाधिकारी सुनील कुमार सिंह,प्रखंड प्रमुख सुनील पासवान,उप प्रमुख कुसुम लता देवी सहित उपस्थित लोगों ने संविधान पट्ट को फूला माला अर्पित किया एवं शहीद नीलांबर पीतांबर की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया एवं श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।1950 ई में आज ही के दिन संविधान लागू हुआ था आज के दिन झंडा पहले से ऊपर बंधा होता है और रस्सी खोलकर उसे फैलाया जाता है।यह संविधान के लागू होने और गणतंत्र बनने का प्रतीक है।सरकारी दफ्तर में प्रखंड कार्यालय प्रखंड प्रमुख सुनील पासवान,अनुमंडल पुलिस कार्यालय में पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी मनोज कुमार झा,लेस्लीगंज थाना में थाना प्रभारी उत्तम कुमार राय, कुंदरी वन क्षेत्र के रेंजर महेंद्र प्रसाद,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉ राजीव रंजन वहीं सरकारी विद्यालय राजकीय कृत+2 में प्रभारी प्रधानाध्यापक अमरेश कुमार सिंह,रामधनी शाहू बालिका विद्यालय में प्रधानाध्यापक श्रीकांत पांडे,अनुसूचित जाति बालिका आवासीय प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक कुश कुमार तिवारी,कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय में स्थानीय विधायक डॉक्टर कुशवाहा शशी भूषण मेहता साथ ही प्रखंड के सभी पंचायत भवनों में स्थानीय मुखिया के द्वारा तिरंगा फहराया गया। साथ ही गणतंत्र दिवस के मौके पर विभिन्न सरकारी एवं निजी विद्यालयों में बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की गई।
रिपोर्टर : अवध किशोर राय

No Previous Comments found.