अमरेश मेहता का संकल्प — जब तक जिंदा हूं, कार्यक्रम होते रहेगा
लेस्लीगंज - नीलांबर पितांबरपुर नौडीहा। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर नौडीहा स्थित गणेश धाम परिसर में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सांस्कृतिक मंच का उद्घाटन समाजसेवी अमरेश मेहता,सरजू महतो,सुचीत कुशवाहा,संजय चंद्रवंशी,नागमणि मेहता,मनु राज,पप्पू सिंह हिमांशु मेहता प्रभात मेहता एवं प्रशांत कुशवाहा मोनु सिंह राजन सिंह नंदू गोस्वामी सहित अन्य गणमान्य लोगों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस आयोजन की दिल से पूरी प्रोग्राम सेटिंग समाजसेवी अमरेश मेहता के नाम रही। कार्यक्रम की व्यवस्था से लेकर संचालन तक उनकी सक्रिय भूमिका सराहनीय रही। बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। भक्ति गीत, लोक नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय माहौल से सराबोर कर दिया। मौके पर अमरेश मेहता ने भावुक संबोधन में कहा, “जब तक मैं जिंदा हूं, यह कार्यक्रम लगातार होते रहेगा। पूजा-पाठ और धार्मिक आयोजनों में किसी भी प्रकार की राजनीति नहीं होनी चाहिए। धर्म और संस्कृति समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं।” उनके इस संकल्प पर उपस्थित जनसमूह ने तालियों के साथ समर्थन जताया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में स्थानीय युवाओं एवं ग्रामीणों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। अंत में आयोजन समिति ने सभी अतिथियों,कलाकारों एवं श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया।
रिपोर्टर - अवध किशोर राय


No Previous Comments found.