मुरूबार में 70 किसानों को मिला अदरक का बीज

लेस्लीगंज - नीलांबर पीतांबरपुर प्रखंड क्षेत्र के मुरूबार में किसानों को आत्मनिर्भर बनाने और बागवानी खेती को बढ़ावा देने के लिए उद्यान विभाग की ओर से अहम पहल की गई। राष्ट्रीय बागवानी मिशन योजना और उद्यान विकास योजना के तहत किसानों के बीच अदरक के बीज का वितरण किया गया।इस योजना के तहत लगभग 70 किसानों को अदरक के बीज उपलब्ध कराए गए। इसके साथ ही महिला स्वयं सहायता समूह की दिदियों को भी मसाला बीज दिए गए, ताकि वे खेती के जरिए अपनी आय बढ़ा सकें और आत्मनिर्भर बन सकें। इस पहल से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार और बागवानी को बढ़ावा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।बीज वितरण कार्यक्रम में प्रखंड उद्यान मित्र आनंद सिंह ने बिनेश सिंह, यमुना सिंह, बीरेंद्र सिंह,अरुण सिंह,सचदेव सिंह,रंभू सिंह,कामेश्वर महतो और रामजी मेहता समेत कई किसानों को अदरक के बीज सौंपे। मौके पर कृषक मित्र सह उद्यान मित्र प्रदेश अध्यक्ष आनंद सिंह ने बताया  कि अदरक बीज उपलब्ध कराने में जिला उद्यान पदाधिकारी का महत्वपूर्ण योगदान है जिनके द्वारा अदरक बीज प्रखंड को उपलब्ध कराया गया है।अदरक की खेती कम लागत में अधिक मुनाफा देने वाली फसल है। यदि किसान वैज्ञानिक तरीके से इसकी खेती करें तो कम समय में बेहतर उत्पादन और अच्छी आय प्राप्त कर सकते हैं। वहीं सरकार की इस पहल से किसानों के चेहरों पर उत्साह साफ नजर आया। किसानों का मानना है कि अगर इसी तरह योजनाओं का लाभ मिलता रहा तो खेती को नई दिशा और मजबूती मिल सकती है।

रिपोर्टर - अवध किशोर 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.