रामानंद डबरा में मुखिया अरविंद शुक्ला ने खोले मां दुर्गा के पट

पलामू :  प्रखंड की हरतुआ पंचायत अंतर्गत रामानंद डबरा में दुर्गा पूजा के अवसर पर पंचायत के मुखिया अरविंद शुक्ला ने मां दुर्गा के पट खोले। इस दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह और भक्तिभाव का माहौल रहा।

मौके पर मुखिया अरविंद शुक्ला ने कहा कि यह उनके लिए सौभाग्य की बात है कि उन्हें मां दुर्गा के पट खोलने का अवसर प्राप्त हुआ। उन्होंने इस अवसर के लिए पूजा समिति के प्रति आभार व्यक्त किया। साथ ही, उन्होंने भंडारे के लिए 21 लीटर दूध देने की घोषणा की।

मुखिया ने पूजा समिति के सदस्यों को आश्वस्त किया कि आयोजन के दौरान किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर उन्हें जानकारी दें। उन्होंने कहा कि समिति को हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाएगा, ताकि पूजा का आयोजन शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

मौके परपूजा समिति के अध्यक्ष महेंद्र शुक्ला, सचिव विनय शुक्ला, कोषाध्यक्ष पंचम गिरी, शक्तिकेश भारती, प्रद्युमन गिरी, सुमित गिरी, प्रदीप गिरी सहित दर्जनों श्रद्धालु एवं समिति के सदस्य उपस्थित थे।

रिपोर्टर : अवध किशोर राय 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.