दुनिया की सबसे “बोरिंग डाइट” से तेजी से घट रहा वजन, जानें क्या है CPB डाइट

BY UJJWAL SINGH 

आजकल सोशल मीडिया पर एक अनोखी डाइट तेजी से वायरल हो रही है, जिसे लोग “दुनिया की सबसे बोरिंग डाइट” कह रहे हैं. दिलचस्प बात यह है कि भले ही यह डाइट बेहद साधारण और सीमित हो, लेकिन वजन घटाने में इसके रिजल्ट लोगों को हैरान कर रहे हैं. जहां ज्यादातर लोग जटिल और मुश्किल डाइट प्लान को लंबे समय तक फॉलो नहीं कर पाते, वहीं यह डाइट अपनी सादगी के कारण तेजी से लोकप्रिय हो रही है.

क्या है CPB डाइट?

CPB डाइट का मतलब है Chicken (चिकन), Potato (आलू) और Broccoli (ब्रोकली). इस डाइट में खाने के विकल्प बहुत सीमित होते हैं, जिससे इसे “बोरिंग” कहा जाता है. इसमें प्रोटीन के लिए चिकन (या शाकाहारियों के लिए टोफू), कार्बोहाइड्रेट के लिए आलू और फाइबर के लिए ब्रोकली और गाजर शामिल की जाती है.
हर मील में केवल एक चम्मच ऑलिव ऑयल का उपयोग किया जाता है. पीने के लिए सिर्फ पानी, ब्लैक कॉफी या चाय की अनुमति होती है.जंक फूड, मिठाई, कोल्ड ड्रिंक और प्रोसेस्ड फूड पूरी तरह से प्रतिबंधित रहते हैं.

क्यों तेजी से घटता है वजन?

इस डाइट की सबसे बड़ी खासियत है इसका हाई प्रोटीन और हाई फाइबर कंटेंट. प्रोटीन और फाइबर पेट को लंबे समय तक भरा रखते हैं, जिससे बार-बार भूख नहीं लगती और कुल कैलोरी का सेवन अपने आप कम हो जाता है. आलू पेट भरने में मदद करता है, जबकि ब्रोकली और गाजर कम कैलोरी में ज्यादा मात्रा देते हैं। चिकन शरीर को जरूरी ताकत और पोषण प्रदान करता है.

क्या है इसका सबसे बड़ा फायदा?

CPB डाइट का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसमें कैलोरी गिनने की जरूरत नहीं पड़ती. इसका सरल और सीमित फूड पैटर्न इसे फॉलो करना आसान बनाता है. हालांकि, विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि लंबे समय तक किसी भी सीमित डाइट को अपनाने से पहले डॉक्टर या न्यूट्रिशनिस्ट की सलाह जरूर लेनी चाहिए.CPB डाइट भले ही “बोरिंग” हो, लेकिन इसका असर काफी तेज और प्रभावी माना जा रहा है. यही वजह है कि यह डाइट सोशल मीडिया पर तेजी से ट्रेंड कर रही है और लोग इसे अपनाने के लिए उत्सुक नजर आ रहे हैं.

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.