गर्मियों में शरीर को डिटॉक्स करने के 7 आसान आयुर्वेदिक तरीके
गर्मियों का मौसम शुरू होते ही शरीर में कई तरह की परेशानियां बढ़ जाती हैं. चेहरे पर मुंहासे, एलर्जी, पाचन समस्याएं और बालों का झड़ना आम समस्याएं बन जाती हैं. आयुर्वेद के अनुसार इन सभी परेशानियों का मुख्य कारण शरीर में जमी गंदगी और टॉक्सिन होते हैं. इसलिए गर्मियों में शरीर को डिटॉक्स करना बेहद जरूरी है. आज हम आपको 7 आयुर्वेदिक उपाय बताएंगे, जिन्हें अपनाकर आप सिर्फ 1 हफ्ते में शरीर को पूरी तरह से साफ और हल्का महसूस कर सकते हैं.
1. नींबू पानी
सुबह उठते ही गुनगुने पानी में नींबू मिलाकर पीना चाहिए. यह शरीर से टॉक्सिन निकालने में मदद करता है, मेटाबॉलिज्म को दुरुस्त करता है और चर्बी कम करने में भी सहायक होता है.
2. एलोवेरा जेल
पानी के साथ एक चम्मच ताजा एलोवेरा जेल मिलाकर पीएं. यह शरीर को डिटॉक्सिफिकेशन प्रक्रिया में मदद करता है और अंदर जमा गंदगी को धीरे-धीरे बाहर निकालता है.
3. नाश्ते में ताजे फल
सुबह खाली पेट एक कटोरा फल खाएं. इसके साथ दलिया या ओट्स को अपनी मील में शामिल करें. फलों में मौजूद फाइबर पाचन को सुधारता है और शरीर को हल्का महसूस कराता है.
4. खाने से पहले सलाद
दोपहर के भोजन से पहले एक प्लेट सलाद लें और आधे घंटे बाद भोजन करें. इससे भोजन बेहतर पचता है और शरीर में जमा गंदगी बाहर निकलने लगती है.
5. प्रोटीन और फाइबर युक्त आहार
भोजन में प्रोटीन और फाइबर की मात्रा बढ़ाएं. यह पाचन को आसान बनाता है और शरीर को आवश्यक पोषण भी प्रदान करता है.
6. हल्का और समय पर डिनर
रात का खाना हमेशा हल्का और 7 बजे से पहले खाएं. देर रात भोजन करने से पाचन धीमा हो जाता है और शरीर में टॉक्सिन जमा होने लगते हैं.
7. ईसबगोल और गुनगुना दूध
रात को गुनगुने दूध के साथ ईसबगोल का सेवन करें. इससे सुबह पेट अच्छी तरह साफ होगा और शरीर हल्का महसूस करेगा.
इन 7 सरल उपायों को अपनाकर आप सिर्फ एक हफ्ते में शरीर की गंदगी बाहर निकाल सकते हैं और गर्मियों में फिट, स्वस्थ और ताजगी महसूस कर सकते हैं.

No Previous Comments found.