दिखना है लंबा, तो कपड़े पहनते हुए रखें इन बातों का ध्यान

ये आर्टिकल उन लड़कियों के लिए है जो अपने कद यानि हाइट को लंबा दिखाना चाहती है. जिसके लिए वो क्या कुछ नहीं करती. लेकिन अगर आप कपड़े पहनते वक़्त कुछ ख़ास बातों का ध्यान रखें तो परफेक्ट लुक के साथ साथ आप अपनी हाइट को लंबा दिखा सकते है. बस आपको अपने कपड़े पहनने का ढंग और कपड़ों का चयन करते वक़्त कुछ बातों को ध्यान में रखने की ज़रूरत है .अगर आप ऐसा करेंगी तो आपको हील्स पहनने की भी ज़रूरत नहीं होगी.

1. पहनें हाई-वेस्ट आउटफिट्स
यदि आप अपनी हाइट को लंबा दिखाना चाहती हैं तो हाई-वेस्ट जींस, ट्राउज़र्स, स्कर्ट या पैंट्स पहनें।
ऐसे आउटफिट्स पहनने से आपके पैर लंबे दिखते हैं और इससे आपकी ओवरऑल हाइट ज्यादा लगती है।  

2. मोनोक्रोम लुक अपनाएं 

 जब आप एक ही रंग के कपड़े पहनती हैं, तो आपका लुक लंबा और स्लिम नजर आता है।
जैसे कि यदि ब्लैक टॉप कैरी कर रही हैं तो जींस भी ब्लैक रंग की ही कैरी करें, तभी आपका लुक अच्छा दिखेगा।
मोनोक्रोम लुक के लिए डार्क रंगों का चयन करें।   

3. वी-नेक और डीप नेकलाइन वाले टॉप पहनें
सही नेकलाइन भी आपको लंबा या फिर छोटा दिखाने में मदद करती है।
दरअसल, वी-नेक या डीप नेकलाइन से गर्दन लंबी दिखती है, जिससे ओवरऑल हाइट ज्यादा लगती है।
इन नेकलाइन के साथ आप स्लीवलेस या ऑफ-शोल्डर टॉप भी ट्राई कर सकती हैं।

4. फिटेड कपड़े पहनें
बहुत ज्यादा ढीले और बैगी कपड़े आपको और छोटा दिखा सकते हैं, इसलिए बेहतर है कि आप स्लिम-फिट और वेल-टेलर्ड आउटफिट पहनें।  
स्लिम फिट जींस और पैंट साथ में सही फिटिंग की टॉप आपके लुक को लंबा दिखाने में मदद करेगी। 

5. छोटे टॉप और क्रॉप जैकेट पहनें

बहुत लंबे टॉप या जैकेट पहनने से आपकी टांगें छोटी लग सकती हैं, इसलिए छोटे या क्रॉप टॉप चुनें।
यदि आप अपनी टॉप या शर्ट को टकइन करके पहनेंगी तो आपका लुक लंबा दिखेगा।  

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.