अगर बनना है मलाइका अरोड़ा जैसी फिट, तो पीना शुरू करें ये तीन हेल्दी ड्रिंक्स!

 

मलाइका अरोड़ा अपनी फिटनेस को लेकर हमेशा चर्चाओं में रहती हैं। सोशल मीडिया पर वो अक्सर अपनी फिटनेस टिप्स शेयर करती हैं, जिनसे उन्हें वेट लॉस और ग्लोइंग स्किन मिलती है। अच्छी बात यह है कि ये सब चीज़ें आपको अपने किचन में ही मिल जाएंगी, जिन्हें आप आसानी से इस्तेमाल कर सकती हैं।

आज भी 51 साल की उम्र में मलाइका बॉलीवुड की सबसे फिट और ग्लैमरस एक्ट्रेसेस में से एक हैं। इसके पीछे है उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासित लाइफस्टाइल और नियमित एक्सरसाइज। मलाइका अपनी ग्लोइंग स्किन और फिट बॉडी को बनाए रखने के लिए कई होममेड रेमेडीज़ फॉलो करती हैं, जिनसे न तो ज्यादा खर्चा होता है और न ही कोई झंझट। आइए, जानते हैं मलाइका के फिटनेस सीक्रेट्स:

1. गर्म पानी और नींबू
मलाइका ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वो सुबह उठकर खाली पेट गुनगुना पानी पीती हैं, जिसमें नींबू का रस मिलाती हैं। यह ड्रिंक वेट लॉस और इम्युनिटी बूस्ट करने के लिए बहुत फायदेमंद है। बनाने के लिए बस गर्म पानी में नींबू का रस निचोड़ें, चाहें तो थोड़ा शहद भी मिला सकते हैं। इसे रोज़ सुबह पिएं और शरीर को अंदर से तरोताजा महसूस करें।

2. एप्पल साइडर सिरका शॉट
मलाइका का दूसरा फेवरेट ड्रिंक है एप्पल साइडर विनेगर का शॉट। यह ड्रिंक वेट लॉस के लिए बेहद असरदार है। बनाने के लिए एक कप पानी में थोड़ा सा एप्पल साइडर विनेगर डालें, फिर इसमें चुटकी भर हल्दी, अदरक का टुकड़ा और आंवले का जूस मिला सकते हैं। यह ड्रिंक मेटाबॉलिज्म को तेज करता है और वजन घटाने में मदद करता है।

3. जीरा, अजवायन और सौंफ का पानी
मलाइका की वेट लॉस ड्रिंक्स में एक और खास ड्रिंक है – जीरा, अजवाइन, सौंफ और मेथी दाने का पानी। इसे बनाने के लिए इन सभी चीजों को रातभर पानी में भिगो दें, फिर सुबह इसे छानकर खाली पेट पिएं। यह ड्रिंक मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने, वजन घटाने, शुगर कंट्रोल करने और स्किन को टाइट रखने के लिए बहुत फायदेमंद है।

अगर आप भी अपनी फिटनेस को लेकर सीरियस हैं और वजन घटाने में मदद चाहती हैं, तो ये तीन हेल्दी ड्रिंक्स अपनी डेली रूटीन में शामिल कर सकती हैं। बस मलाइका के जैसे मेहनत और अनुशासन से करें, और देखिए कैसे आपका शरीर और स्किन बदलने लगते हैं!

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.