छोटा लक्ष्य अपराध है, लक्ष्य बड़ा रखें। - एपीजे अब्दुल कलाम

डॉ. कलाम का जन्म 15 अक्टूबर 1931 को हुआ था। वह देशे के 11वें राष्ट्रपति थे, जिन्हें दुनिया मिसाइल मैन के नाम से भी पहचानती है। उनकी शख्सियत ऐसी थी कि वह तमाम नौजवानों के जिंदगी में बदलाव की वजह बने। आज भी उनके विचार प्रासंगिक हैं और बहुत से लोगों में जीने का जोश भरते हैं। ऐसे ही 10 मोटिवेशनल कोट्स हम आपके लिए लेकर आए हैं। 

1. आपका सपना सच हो, इससे पहले आपको सपना देखना होगा। - एपीजे अब्दुल कलाम

2. श्रेष्ठता एक सतत प्रक्रिया है, कोई हादसा नहीं। - एपीजे अब्दुल कलाम

3. छोटा लक्ष्य अपराध है, लक्ष्य बड़ा रखें। - एपीजे अब्दुल कलाम

4. जीवन एक मुश्किल खेल है। आप इंसान होने के अपने जन्मजात अधिकार को बरक़रार रखते हुए ही इसे जीत सकते है। - एपीजे अब्दुल कलाम

5. यदि आप सूरज की तरह चमकना चाहते हैं, तो पहले सूरज की तरह जलें। - एपीजे अब्दुल कलाम

6. जो लोग मन से काम नहीं कर सकते, उन्हें जो सफलता मिलती है वो खोखली और आधी-अधूरी होती है जिससे आसपास कड़वाहट फैलती है। - एपीजे अब्दुल कलाम


7. इंसान को मुश्किलों की जरूरत पड़ती है क्योंकि सफलता का आनंद उठाने के लिए ये मुश्किल बहुत जरूरी हैं। - एपीजे अब्दुल कलाम

8. आसमान की तरफ देखिए। हम अकेले नहीं हैं। पूरा ब्रह्मांड हमारा दोस्त है और वो उन्हीं को सबसे सर्वोत्तम देता है जो सपने देखते हैं, मेहनत करते हैं। - एपीजे अब्दुल कलाम

9. अपनी पहली जीत के बाद आराम न करें क्योंकि अगर आप दूसरी बार असफल हो गए तो और भी होंठ यह कहने के लिए इंतज़ार कर रहे होंगे कि आपकी पहली जीत सिर्फ किस्मत थी। - एपीजे अब्दुल कलाम

10. आविष्कार करने का साहस दिखाएं, अंजाने रास्तों का सफ़र करें, असंभव लगने वाली चीजों को खोजें और समस्याओं पर विजय पाते हुए सफलता हासिल करें। - एपीजे अब्दुल कलाम

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.