प्रदर्शन कर रहीं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां हुई बेकाबू, नियंत्रण करने में पुलिसु के छूटे पसीने

लखनऊ- धरना स्थल ईको गार्डेन में प्रांगण में रविवार अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रदेश भर से भारी संख्या में एकजुट आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने मानदेय बढ़ोत्तरी की मांग को लेकर विशाल धरना प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की। काफी देर बाद भी जब शासन का कोई सक्षम अधिकारी ज्ञापन लेने नहीं पहुंचा तो प्रदर्शनकारी महिलाओं के सब्र का बांध टूट गए और भारी संख्या में महिलाओं ने विधानसभा घेराव के लिए कूच कर दिया। पुलिस ने धरना स्थल का मुख्य द्वार बंद कर प्रदर्शनकारियों को रोकने का प्रयास किया लेकिन पुलिस का प्रयास विफल साबित रहा और प्रदर्शनकारी महिलाएं धरना स्थल के बाहर सड़कों पर निकल गई और करीब एक किलोमीटर तक नारेबाजी करते हुए कूँच कर गई । मौके पर पहुंचे एसीपी कैंट अभय मल्ल ने प्रदर्शनकारी महिलाओं को समझाने का प्रयास किया लेकिन प्रोटेस्ट कर रही महिलाएं मुख्यमंत्री से मुलाकात पर अड़ी रही और सड़क पर ही बैठ सड़क जाम का प्रयास करने लगी यह नजारा देख पुलिस के पसीने छूट गए और उच्च अधिकारीयों को स्थिति से अवगत करा इस प्रदर्शन का नेतृत्व कर रही प्रदेश अध्यक्ष नीलम पांडेय,संयुक्त मंत्री अंजनी मौर्या समेत तीन अन्य सदस्यों को अपनी गाड़ी से मुख्यमंत्री मुलाकात के लिए भेजा गया।


महिला पुलिस बल की रही कमी-

आलमबाग धरना स्थल पर करीब चार सौ से भी ज्यादा आंगनबाड़ी कार्यकत्रि प्रदर्शनरत रही लेकिन इस प्रदर्शन को नियंत्रण करने के लिए पुलिस बल का समुचित प्रबंध नहीं रहा ।प्रदर्शन को नियंत्रण में रखने के लिए दो ही थानों की पुलिस टीम मौके पर मुस्तैद रही महिला पुलिस बल की भारी कमी दिखी जिसकारण प्रदर्शनकारी महिलाएं धरना स्थल के बाहर सड़कों पर निकल गई और मुख्य मार्ग जाम करने का प्रयास किया।

प्रदर्शन में फंसी एंबुलेंस -

आलमबाग धरना स्थल से आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का प्रदर्शन सड़क पर उतर गया ।प्रदर्शनकारी महिलाओं ने सड़क जाम का भी प्रयास किया जिससे छुड़ाने में पुलिस के पसीने छूट गए। इस दौरान मार्ग से गुजरने वालो को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा और लोग विपरीत दिशा से गुजरने लगे लेकिन प्रदर्शनरत महिलाओं ने दोनों तरफ से आवागमन बंद करने का प्रयास किया जिसमें 108 की एम्बुलेंस भी फंस गई पुलिस ने काफी मशक्कत कर एम्बुलेंस को पार करवाया।

 रिपोर्टर - सुनील कुमार पाल

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.