अनियंत्रित कार ने स्कूटी सवार दो दोस्त घायल कर अन्य को किया चोटिल
लखनऊ- आशियाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक अनियंत्रित कार ने स्कूटी सवार दो दोस्तों को चोटिल करते हुए भागने के दौरान दो तीन अन्य लोगों को भी चोटिल कर दिया ।इस हादसे में दोनों दोस्त गंभीर रूप से चोटिल हो गए। एलडीए कॉलोनी सेक्टर एफ में रहने वाले हरगोविंद सिंह के अनुसार 6 मार्च को उनका भतीजा आकाश सिंह पुत्र अनुज कुमार सिंह अपने दोस्त दीपराज पुत्र तेज नारायण चौधरी के साथ स्कूटी से सेक्टर जी नाबार्ड रोड से अपने घर लौट रहा था तभी तेज रफ्तार में कार संख्या यूपी 32 केए 6248 विपरीत दिशा से आते हुए स्कूटी में टक्कर मार दिया इस हादसे में उनके भतीजे का बायां हाथ और साथी का बायां पैर की हड्डी टूट गई मौजूद लोगों ने जब कार सवार को रोकना चाहा तो कार सवार दो-तीन अन्य लोगो को भी ठोकर मारते हुए भद्दी-भद्दी गाली देते हुए मौके से भागने का प्रयास किया । चोटिल युवक के चाचा की शिकायत पर आशियाना पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार को कस्टडी में ले लिया हैं।
रिपोर्टर - अमित श्रीवास्तव

No Previous Comments found.