जमीन पर जबरन कब्जा और मारपीट के आरोप में मुकदमा दर्ज
लखनऊ- कृष्णा नगर कोतवाली में एक पीड़ित ने जमीन पर जबरन कब्जा और मारपीट के आरोप मुकदमा दर्ज कराया है। आलमबाग डीजल शेड रोड रेलवे क्वार्टर में रहने वाले आर्यन सिंह पुत्र राजकुमार सिंह के अनुसार उन्होंने अलीनगर सुनहरा में दो हजार वर्गफीट का एक प्लाट भावना पाण्डेय पत्नी अनिल कुमार पाण्डेय से अगस्त माह में खरीदा था। आरोप है कि रजिस्ट्री उपरांत जब वह सितम्बर माह में अपने प्लाट पर निर्माण कार्य शुरू करवाए तो बीते 3 सितंबर को सूर्य नगर राजाजीपुरम निवासी गीता तिवारी अपने पति दिनेश चन्द्र तिवारी तथा प्रमोद तिवारी के साथ उनके प्लाट पर पहुंच जबरन कब्जा करने के प्रयास में निर्माण को रुकवाने लगे तथा मौके पर पर उपस्थित मजदूरों व मिस्त्री तथा पीड़ित के साथ गाली गलौज व जान से मारने की धमकी देने लगे और कहने लगे कि यह प्लाट गीता तिवारी का है। पीड़ित के अनुसार जब उसने प्लाट के विषय में जानकारी की तो पता चला कि गीता तिवारी ने अपने पति दिनेश चन्द्र तिवारी व प्रमोद तिवारी से मिलकर एक फर्जी रजिस्ट्री किसी फर्जी जनार्दन दास मित्तल से करवाया है, जबकि वास्तविक जनार्दन दास मित्तल की मृत्यु 1981 में हो चुका है। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस उपायुक्त से की, जांच के बाद पुलिस उपायुक्त के निर्देश पर शनिवार को कृष्णा नगर पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
रिपोर्टर- अमित श्रीवास्तव

No Previous Comments found.