सिन्धी बाहुल्य क्षेत्रों में धूमधाम से मनाया जाएगा झूलेलाल महोत्सव
लखनऊ- भगवान झूलेलाल जयंती महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। इसकी तैयारियों पर चेट्टी चंद मेला कमेटी के कार्यकारिणी बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि 9 मार्च से भगवान झूलेलाल महोत्सव के आयोजन शुरू हो जाएंगे। इसके तहत 9 मार्च को शिव शान्ति आश्रम में सुबह 10 बजे से 12 बजे तक सखी बाबा भजन मंडली द्वारा कीर्तन भजन पेश किए जाएंगे। इसी क्रम में 11 मार्च को भंडारे का आयोजन होगा। लाजपत नगर में 5 बजे से 7 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम होना निश्चित हुए है।
चेट्टी चंद मेला कमेटी के प्रवक्ता अशोक मोतियानी, कोषाध्यक्ष सतेंद्र भावनानी ने बताया कि 12 मार्च को गोदड़ी वाला धाम और 12 मार्च को ही एसएसडी धाम में सांस्कृतिक आयोजन होंगे। इसी क्रम में 13 मार्च को अलीगंज में सांस्कृतिक कार्यक्रम के पश्चात भंडारे का आयोजन होना है। 14 मार्च को शुभम सिटी में सोनू भगत भगवान झूलेलाल जी के गीत गायेंगे उसके बाद भंडारे का आयोजन इस उपरांत 15 मार्च को रायबरेली रोड पर सिन्धी पंचायत के द्वारा ( सुनील सत्संगी पवन & पार्टी )झूलेलाल के गीत गाएगी कार्यक्रम पश्चात भंडारे का आयोजन होगा। 16 मार्च को सिंधु भवन ब्लांड स्वायर मवईया में भव्य आयोजन भंडारा सम्पन्न होगा 17 मार्च झूले लाल मंदिर राजाजी पुरम में भव्य आरती भंडारा होगा। 18 मार्च को सिंधु नगर सिन्धी पंचायत ( बालक मंडली) कटनी मध्य प्रदेश द्वारा भगवान झूलेलाल के गीत संगीत भव्य आरती व विशाल भंडारा सम्पन्न होगा 19 को इंद्रा नगर कन्वेंशन सेंटर में सांस्कृतिक उत्सव ,( विशाल खट्टर) द्वारा विशाल आयोजन बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला से भक्तिमय होगा उसके पश्चात भंडारे का आयोजन सम्पन्न होगा 20 मार्च को हरिओम मंदिर में भगवान झूले लाल जी की सामूहिक पूजा भंडारे का आयोजन किया जाएगा। लगातार चल रही बैठकों में इस आयोजन को भव्य बनाएं जाने की तैयारियां जोर शोर से चल रही है। आज हुई कार्यकारिणी की बैठक में इंदिरानगर व कृष्णानगर से महिलाओं की स्कूटर रैली जो 20 मार्च को भगवान झूलेलाल की शोभा यात्रा में शामिल होगी। इसके अलावा गणेशगंज फतेहगंज सहित हज़रतगंज व अन्य बाजारों में फूलों की वर्षा की जाएगी। शोभा यात्रा में भगवान झूलेलाल की प्रतिमा आकर्षण का केंद्र रहेगी सिन्धी बाहुल्य क्षेत्रों में शोभा यात्रा पर फूलों की वर्षा के साथ 100 जगहों पर स्वागत द्वार लगाए जाएंगे 200 से जायदा स्थानों पर प्रसाद वितरण किया जाएगा।
रिपोर्टर - अमित श्रीवास्तव

No Previous Comments found.