किशोरी लापता मामले में पुलिस आरोपित युवक पर मेहरबान,पीड़ित परिवार असंतुष्ट

लखनऊ- राजधानी लखनऊ के बीबीडी थाना क्षेत्र के तारकपुरवा से एक 17 वर्षीय किशोरी 24 मार्च की सुबह घर से लापता हो गई थी । पीड़िता की मां दिनभर की खोजबीन के बाद उसी दिन रात्रि अपने स्थानीय थाने पर बीकेटी के ग्राम चंदा कोबाडन के आकाश पाल के खिलाफ नामजद किशोरी को बरगला भगा ले जाने का मुकदमा दर्ज कराया था ।परिवार की सूचना पर 25 मार्च की दोपहर पुलिस ने लखनऊ कोर्ट के बाहर से किशोरी और आरोपित युवक को कस्टडी में ले लिया था लेकिन आरोपित के रसूख के आगे नतमस्तक पुलिस ने संगीन आरोप के बावजूद आरोपित युवक को थाने से छोड़ दिया था ।किशोरी का परिवार लगातार थाने का चक्कर काट रहा था और पुलिस ने किशोरी को नारी निकेतन भेज दिया था । वहीं किशोरी की मां का आरोप है कि आरोपित ने उनकी नाबालिक बेटी को एक कमरे में बंद कर रखा था,आरोप है कि पुलिस ने संगीन आरोप में पॉक्सो धारा की बढ़ोत्तरी भी नहीं की और न ही आरोपित को गिरफ्तार नहीं कर रही है और आरोपित रिश्तेदारों को धमकी दे उनपर दबाव बनाने का प्रयास कर रहा है। 

बीबीडी थाने में तैनात जांच अधिकारी एसआई अनिल कुमार ने बताया कि मामले में विधिक प्रक्रिया द्वारा पॉक्सो धारा की बढ़ोत्तरी की जा रही है। जल्द आरोपित सलाखों के पीछे होगा।


 रिपोर्टर - अमित श्रीवास्तव

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.