पड़ोसी युवक की हरकत का विरोध करने पर भाई के साथ मारपीट

लखनऊ- कृष्णानगर कोतवाली इलाके में घर से निकली तीन बहनों का पीछा कर पड़ोसी शोहदा रास्ता रोक छेड़छाड़ करने लगा।जिसकी जानकारी होने भाई ने विरोध किया तो शोहदा मारपीट पर उतारू हो गया। कृष्णा नगर इंस्पेक्टर पीके सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र में रहने वाली युवती का आरोप है कि वह अपनी दो अन्य बहनों के साथ जरूरी काम से घर से बाहर निकली थी तभी पड़ोस में रहने वाला शोहदा अश्वनी ने घर से ही उनका पीछा करना शुरू कर दिया और कन्नौसी रेलवे फाटक के पास उनलोगों का रास्ता रोक छेड़छाड़ करते हुए बतमीजी करने लगा, इस बात की जानकारी उनलोगों घर पहुंच अपने भाई को दी जिसपर भाई ने आरोपित शोहदे के घर पहुंच विरोध किया तो शोहदा गन्दी 2 गालिया देने लगा और ईटे से फेंककर भाई को मार दिया जिससे सिर में चोटे आ गई। इंस्पेक्टर कृष्णा नगर के मुताबिक युवती की नामजद शिकायत पर आरोपित युवक के खिलाफ छेड़छाड़ और मारपीट की धारा में मुकदमा दर्ज कर आरोपित शोहदे को हिरासत में ले लिया गया है।

 रिपोर्टर - अमित श्रीवास्तव

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.