बदमाशों के निशाने पर वाहन
लखनऊ- इन दिनों वाहन चोरों का गिरोह क्षेत्र में फिर से सक्रिय हो गया है। वाहन चोरों ने कृष्णानगर और आशियाना क्षेत्र में तीन अलग-अलग स्थानों से कार, बाइक व स्कूटी चोरी की घटना को अंजाम दे फरार हो गए। कृष्णानगर कोतवाली क्षेत्र स्थित गीतापल्ली निवासी बबिता राकेश पत्नी राकेश मोहन लाल के अनुसार बीते 3 अप्रैल की सुबह जब वह सोकर उठीं, तो उनके घर के बाहर खड़ी आल्टो कार गायब थी। जिसकी खोजबीन के दौरान उन्होने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जिसमें देर रात एक अज्ञात व्यक्ति उनकी कार चोरी कर ले जाता हुआ दिखाई दिया है।
वहीं मूलरूप से त्रिवेन्द्रम केरल निवासी मार्टिन इग्नेशियस ने बताया कि वह हिमाचल से नेपाल की बाइक यात्रा पर निकले थे। उन्होंने बीते 29 मार्च की रात अपनी केटीएम एडवेंचर बाइक एलडीए फिनिक्स क्षेत्र में, बंधन बैंक के पास फिनिक्स मॉल के सामने रात करीब 11 से 12 बजे के बीच खड़ी की थी।अगले दिन सुबह वह वापस पहुंचे तो बाइक वहां से गायब मिली।
इसी क्रम में तीसरी घटना आशियाना क्षेत्र के एमराल्ड मॉल की है। सरोजनी नगर निवासी शशि भूषण सिंह पुत्र अशोक कुमार सिंह ने बताया कि उनकी पुत्री सुभ्रा सिंह बीते 23 मार्च को अपनी स्कूटी से आशियाना स्थित एमराल्ड मॉल गई थीं। स्कूटी मॉल के बाहर खड़ी कर अंदर चली गईं, लेकिन वापस लौटने पर स्कूटी अपने स्थान से गायब मिली। पीड़ित वाहन स्वामीयो ने चोरी की शिकायत स्थानीय थाने पर की है, पुलिस मुकदमा दर्ज कर फुटेज आधार पर वाहन चोरों की तलाश में जुटी है।
रिपोर्टर - अमित श्रीवास्तव


No Previous Comments found.