एसीपी कृष्णानगर रजनीश वर्मा के नेतृत्व में चलाया गया सघन चेकिंग अभियान

 लखनऊ -  जहां से संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था के आदेश के अनुपालन में समस्त थाना क्षेत्रों में बृहद स्तर पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।इसी क्रम में कृष्णानगर थाना क्षेत्र में एसीपी कृष्णा नगर रजनीश वर्मा के नेतृत्व में बृहद स्तर पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।

मौके पर थाना प्रभारी निरीक्षक पी के सिंह ने पुलिस टीम के साथ फिनिक्स मॉल चौराहा एवं सहसेवीर मंदिर तिराहे पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की। बिना हेलमेट एवं ट्रिपलिंग कर फर्राटा भरने वाले वाहनों के जहां चालान काटे गए वहीं कई चार पहिया वाहनों के ब्लैक फिल्म उतार कर चालान काटे गये। वहीं कई वाहन सीज भी किए गए।

सघन चेकिंग के दौरान संदिग्ध दो पहिया वाहनों सहित चार पहिया वाहनों के डिग्गी भी चेक किए गए तथा संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ भी की गई। एसीपी कृष्णा नगर रजनीश वर्मा ने बताया कि क्षेत्र के दो स्थानों पर चलाए गए सघन चेकिंग अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 40 वाहनो के चालान काटे गए और दो दोपहिया वाहनों की सीज किया गया।

 रिपोर्टर - उमेश विश्वकर्मा

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.