आरएमएल विवि में बने स्विमिंग पूल में डूबकर छात्र की मौत
लखनऊ- आशियाना स्थित राम मनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय परिसर में बने स्विमिंग पूल में रविवार शाम करीब 8:30 बजे नहाते समय एक 17 वर्षीय इंटर का छात्र डूब गया। घटना के समय पूल में बड़ा भाई और मोहल्ले के दो दोस्त भी थे। इस घटना के बाद हड़कंप मच ।मौजूद कर्मचारियों के सहयोग से डूबे किशोर को बाहर निकाल लोकबंधु अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने किशोर छात्र को मृत घोषित कर दिया था।बड़े भाई प्रणव के अनुसार कुशाग्र पुत्र अमित भूषण ने इसी साल इंटर की परीक्षा दी थी। पिता एक निजी फर्म में अकाउंटेंट हैं। परिवार में मां प्रतिभा श्रीवास्तव हैं। रविवार की रात प्रणव, कुशाग्र और मोहल्ले के रहने वाले स्वाप्लिन व उत्कर्ष लोहिया विधि विश्वविद्यालय पहुंचा था। बताया जाता है कि पूल 14 फीट गहरा है। नहाते वक्त कुशाग्र गहरे पानी की तरफ चला गया और डूबने लगा।
लापरवाही हुई उजागर -
कुशाग्र एक मेघावी छात्र था इसी वर्ष इंटर की परीक्षा दिया था। इस घटना में स्विमिंग पूल कर्मचारियों की लापरवाही साफ उजागर होती नजर आ रही है। पुल में तैराकी के समय लाइफ गार्ड्स का मौजूद रहना आवश्यक है लेकिन लाइफ गार्ड्स वहां मौजूद नहीं था बड़ा भाई प्रणव की माने तो काफी देर छोटे भाई दिखाई न पड़ने पर जब उसने शोर मचाया तब लाइफ गार्ड्स पुल में कूदा और गहरे पानी से उसे बाहर निकाला लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी समय रहते लाइफ गार्ड्स सक्रियता दिखाता तो एक होनहार छात्र का जान बच सकता था ।
बिना पोस्टमार्टम परिजनों के सुपुर्द किया गया छात्र का शव -
मृतक कुशाग्र की मौत की पुष्टि होने पर अस्पताल प्रशासन ने शव को मार्च्यूरी में रखवा दिया था लेकिन परिजन किसी भी प्रकार की कार्यवाही से साफ इंकार करते हुए इसे एक हादसा मान छात्र के शव का पोस्टमार्टम कराने से साफ इंकार कर दिया मजबूरन सोमवार को आशियाना पुलिस ने शव का पंचायतनामा कर शव को परिजनों को सौंप दिया। आशियाना इंस्पेक्टर छत्रपाल सिंह ने बताया कि मृतक किशोर के परिजन किसी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं चाहते है और न ही पुलिस से कोई शिकायत करने को तैयार है। शिकायत मिलेगी तो अग्रिम विधिक कार्यवाही किया जाएगा।
रिपोर्टर - अमित श्रीवास्तव


No Previous Comments found.