नगर निगम मुख्यालय में जनता दरबार, महापौर ने सुनीं जनसमस्याएं

लखनऊ-  मंगलवार को नगर निगम मुख्यालय में आयोजित जनता दरबार में महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल ने आमजन की समस्याओं और शिकायतों को गंभीरता से सुना। इस दौरान बड़ी संख्या में नागरिक अपनी विभिन्न समस्याएं लेकर पहुंचे, जिनमें साफ-सफाई, जल निकासी, सड़क, प्रकाश व्यवस्था और अन्य नागरिक सुविधाओं से जुड़ी शिकायतें प्रमुख रहीं।

महापौर ने प्रत्येक शिकायत को ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। साथ ही अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि कार्यों की नियमित समीक्षा की जाए, ताकि नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने बताया कि नगर निगम मुख्यालय में जनता दरबार का आयोजन प्रत्येक सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक किया जाता है, जहां नागरिक सीधे अपनी समस्याएं रख सकते हैं।

 रिपोर्टर- अमित श्रीवास्तव

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.