कृष्णानगर क्षेत्र में स्वयंसेवको ने मनाई बाबा साहब की 135 वीं जयंती

लखनऊ-श्री कृष्ण नगर दक्षिण भाग लखनऊ के स्वयंसेवको ने  कृष्णानगर क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर बड़ी श्रद्धा के साथ  भारत रत्न बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जयंती मनाई गई। विभिन्न स्थानों पर इंद्रलोक बस्ती,  मानस बस्ती, सावरकर बस्ती, एकलव्य शाखा, हरिओम नगर बस्ती में स्वयंसेवको ने बड़ी धूमधाम के साथ बाबा साहेब की जयंती मनाई। भारत माता मंदिर पार्क, इंद्रेश्वर महादेव मंदिर में सहित अन्य स्थानों पर बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर बाबा साहब को याद किया गया एवं संघ के वरिष्ठ स्वयंसेवकों ने डॉ० अंबेडकर के विचारों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर संघ के संदीप जी ने डॉ० अंबेडकर जी  के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा  कि डॉ० बाबा साहेब जीवन भर जनमानस को जागरूक करने का प्रयास करते रहे तथा जीवन भर हिंदुओं  की एकता पर बल देते रहे। इस अवसर पर मानस बस्ती प्रमुख चंद्र प्रकाश जी  ने  कहा  कि डॉ० साहब  के  विचारों  का दर्शन  भारत के  संविधान  के नीति निर्देशक तत्त्वों भाग 4 में मिलता है।उनका जीवन समाज के अंतिम पायदान वाले ब्यक्ति  के जीवन स्तर को उच्च करने में लगा रहा।

इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता बृजेश जी ने बाबा साहब की शैक्षिक उपलब्धि पर प्रकाश डाला और कहा कि शिक्षा ही देश व समाज का विकास कर सकता है। इस अवसर पर समाज के गण मान्य नागरिक स्वयंसेवक, नगर कार्यकारिणी, वरिष्ठ स्वयंसेवक बन्धुओ ने कार्यक्रम में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

इस अवसर पर महेंद्र सिंह जी चेयरमैन थारू समाज ने धन्यवाद दिया। मौके पर डॉ० नीरज जी, राजेन्द्र जी, बृजेश जी, लक्ष्मण जी, नरेश जी, दिनेश जी, सुरेश जी सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवक बन्धु एवं अन्य क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।

 रिपोर्टर - उमेशविश्वकर्मा

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.