नॉनवेज दुकान में खाने में मिला मच्छर, विरोध पर दुकानदार ने की कस्टूमर की पिटाई

लखनऊ- आशियाना इलाके के पकरी पुल पर संचालित नॉनवेज दुकानदार ने बीते पांच दिन पूर्व खाने के ऑर्डर में मच्छर निकलने का विरोध करने पर कस्टमर और उसके दोस्तों पर जानलेवा हमला कर दिया। पीड़ित ने उपचार कराने के बाद स्थानीय थाने पर शिकायत की है। आशियाना इलाके के सेक्टर एच निवासी सूर्यमणि शुक्ला के अनुसार वह बीते 16 अप्रैल की रात अपने मित्रों‌ अनुरागमणि त्रिपाठी, सूर्यकरण शुक्ला, अंकित शुक्ला और मनोज जोशी के साथ रात्रि करीब 10 बजे पकरीपुल स्थित पाल चिकन कॉर्नर खाना खाने गए थे। खाने के ऑर्डर मक्खी-मच्छर मिलने पर कस्टमर ने ढाबा मालिक से इसकी शिकायत कर खाना बदलने को कहा,इस पर ढाबा संचालक भड़क गया और अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए खाना बदलने से इंकार कर दिया, कस्टुमर ने फूड विभाग से शिकायत करने की बात कही तो ढाबा मालिक भड़क गया और अपने अन्य साथियों को बुलाकर दुकान में रखे तवा, चाकू आदि प्राणघाती हथियारों से कस्टुमर पर हमलावर हो गए। इस हमले दो युवक गंभीर रूप से चोटिल हो गए। कंट्रोल नंबर की सूचना पर पुलिस के पहुंचने के पूर्व ढाबा संचालक दुकान बंद कर फरार हो गया। वहीं अस्पताल से उपचार कराने के उपरांत पीड़ित आशियाना थाने पर ढाबा संचालक और अज्ञात कई लोगों के खिलाफ शिकायत की है। आशियाना इंस्पेक्टर छत्रपाल सिंह के अनुसार चोटिल पीड़ित शिकायत पर मुकदमा दर्ज अग्रिम कार्यवाही किया जा रहा है।

 संवादसूत्र - राजेश वर्मा

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.