भाजपा कार्यकर्ता को मिली धमकी , केस दर्ज

लखनऊ- आलमबाग कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले एक भाजपा कार्यकर्ता ने तीन लोगों पर जान से मारने की धमकी और छवि धूमिल करने का आरोप लगाया है। आलमबाग ओम नगर निवासी सर्वेश कुमार पाण्डेय के अनुसार उनका मोहनलालगंज क्षेत्र में एक रिजॉर्ट है और वह वर्तमान में रायबरेली लालगंज के जमवावा गांव के ग्राम प्रधान भी हैं और साथ में ही वह भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता हैं। 

आरोप है कि कृष्णानगर निवासी रंजनी कान्त त्रिपाठी उनके खिलाफ लगातार झूठे आरोप लगाकर उनकी छवि खराब करने का प्रयास कर रहे हैं। जबकि उन्होंने पहले भी गणेश इंटरप्राइजेज के प्रतिनिधि रंजनी कान्त के खिलाफ उन्होंने शिकायत दर्ज करा रखी है।लेकिन उसके बावजूद रंजनी कान्त त्रिपाठी के साथ संदीप गुप्ता, शिव प्रकाश और माली गुप्ता गाली-गलौज करने के साथ उन्हें जान से मारने की धमकी देते हैं। 

वहीं पीड़ित का कहना था उक्त लोग पिछले कई वर्षों से मंदिर जाते समय भी उनकी निगरानी कर रहे हैं। जिसके चलते उन्होंने आरोपियों द्वारा उनपर किसी भी समय हमला किये जाने की आशंका जता लिखित नामजद शिकायत की है। पुलिस के अनुसार पीड़ित की शिकायत पर बुधवार को केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई किया जा रहा है।

 रिपोर्टर - अमित श्रीवास्तव

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.