कृषि अनुसंधान परिषद के महानिदेशक ने किया भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान का दौरा

लखनऊ- कृषि अनुसंधान एवं शिक्षा विभाग के सचिव एवं भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के महानिदेशक डॉ एमएल जाट ने शनिवार को भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान का दौरा कर संस्थान की अनुसंधान एवं विकासात्मक गतिविधियों की समीक्षा की। इस दौरे के दौरान महानिदेशक ने संस्थान परिसर में वृक्षारोपण भी किया जिसके उपरांत उन्होंने अनुसंधान परिक्षेत्र एवं संस्थान की विभिन्न इकाइयों का भ्रमण किया। जहाँ उन्हें गन्ना उत्पादन एवं प्रबंधन से संबंधित चल रहे अनुसंधान कार्यों, तकनीकी प्रगतियों तथा क्षेत्रीय नवाचारों की जानकारी दी गई।

भारतीय गन्ना अनुसंधान के निदेशक डॉ० दिनेश सिंह ने महानिदेशक का भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर लखनऊ स्थित चारों संस्थानों के वैज्ञानिकों, तकनीकी एवं प्रशासनिक कर्मचारियों को संबोधित करते हुए महानिदेशक डॉ० एमएल जाट ने वैज्ञानिक तंत्र को सुदृढ़ बनाने हेतु प्रभावी मार्गदर्शन एवं सशक्त नेतृत्व की आवश्यकता पर बल दिया।

 उन्होंने सार्थक विचार-विमर्श के माध्यम से स्पष्ट दृष्टिकोण विकसित करने तथा संस्थागत प्रगति में प्रत्येक व्यक्ति की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। महानिदेशक ने लखनऊ स्थित अन्य भाकृअनुप संस्थानों भाकृअनुप-केंद्रीय उपोष्णकटिबंधीय बागवानी संस्थान, भाकृअनुप-राष्ट्रीय मत्स्य आनुवंशिक संसाधन ब्यूरो तथा भाकृअनुप-केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान का भी भ्रमण किया। इस दौरे से भाकृअनुप प्रणाली के अंतर्गत संस्थागत सहयोग, समन्वय एवं ज्ञान साझेदारी को और अधिक सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण सहायता मिलेगी।


 रिपोर्टर - राजेश वर्मा

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.