दबंग रिश्तेदार ने एक दर्जन साथियों संग फैलाई दहशत, तोड़फोड़ व कई राउंड फायरिंग, मुकदमा दर्ज।

लखनऊ- कृष्णानगर कोतवाली इलाके में बृहस्पतिवार शाम दबंग रिश्तेदार ने अपने दर्जन भर साथियों संग रिश्तेदार के घर पहुंच दहशत का माहौल व्याप्त कर दिया, उपद्रव कर रहे दबंगों ने तोड़ फोड़ कर कई राउंड फायरिंग कर दिए जिससे पूरी कॉलोनी में हड़कंप मच गया। पीड़ित रिश्तेदार की शिकायत पर कृष्णा नगर पुलिस ने दर्जन भर दबंगों के खिलाफ नामजद संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

कृष्णानगर क्षेत्र के एलडीए कॉलोनी सेक्टर सी-1  रीना यादव पत्नी करन सिंह यादव के साथ रहती है। पीड़िता के अनुसार बीते 29 अप्रैल को कृष्णानगर क्षेत्र में स्थित एक निजी लान मे उसके पति के रिश्तेदार की शादी थी जिसमे वह पति संग शामिल होने लॉन गई थीं। वहाँ पर उसके मायके पक्ष के मनीष यादव पुत्र वाशुदेव निवासी आजीतनखेडा से उसके पति का किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। आरोप है कि इस विवाद के अगले दिन बृहस्पतिवार की सुबह आजीतनखेडा निवासी भगत यादव ने फोन कर उसके पति को जान से मारने की धमकी दी थी जिसके पश्चात रात्रि करीब 10:30 बजे भगत यादव ने कथित रूप से साजिश रचते हुए कई लोगों को उसके उनके घर भेज दिया। सभी आरोपी अवैध असलहों से लैस होकर उसके घर पहुंचते ही गाली-गलौज करते हुए बाहर मौजूद उसके भाई आलोक यादव पर जान से मारने की नीयत से कई राउंड फायरिंग की और पड़ोसी सोमिका यादव की क्रेटा कार तोड़फोड़ दिए।

फायरिंग से पूरी कॉलोनी में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया था घटना की सूचना पडोसी ने पुलिस कंट्रोल रूम पर दी गई। लेकिन पुलिस के पहुंचने के पहले सभी आरोपी जान से मारने की धमकी दे फरार हो गए। वही पीड़िता का कहना था उसके घर पर हमला कर फायरिंग करने वालो मे आजीतनखेडा निवासी बृजेश यादव, आजाद यादव, शेरू यादव, अंकुश यादव, मनीष यादव, मुकेश यादव, रंजीत यादव, छोटू यादव, अंश यादव, अजीत यादव और जीतू यादव समेत अन्य अज्ञात लोग शामिल थे। वही पीडिता का आरोप है कि मनीष और आजाद ने फोन कर पीड़िता के भाई को गालियां दे धमकी देने के साथ उसके पति की तलाश में उसके काकोरी क्षेत्र में स्थित दूसरे मकान पर पहुंच उसके घर के 
गेट और शीशे तोड़कर फायरिंग किए। कृष्णानगर इंस्पेक्टर पीके सिंह ने बताया कि पीड़ित रिश्तेदार महिला की नामजद शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों का तलाश किया जा रहा है ।

 रिपोर्टर - अमित श्रीवास्तव

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.