विवाहिता ने पिता संग मिलकर रची पति के हत्या की साजिश, खाने में मिलाया विषाक्त पदार्थ
लखनऊ-आलमबाग कोतवाली में एक पीड़ित पति ने अपनी पत्नी और ससुर पर खाने में विषाक्त पदार्थ मिला खिलाने के आरोप में केस दर्ज कराया है। मूलरूप से जनपद मेरठ के रहने वाले नीरज सिंह पुत्र नरेंद्र सिंह की माने तो उनका विवाह वर्ष 2011 में नीलमथा कैंट निवासी प्रीति सिंह पुत्री राजेंद्र सिंह के साथ हुआ था लेकिन उनकी पत्नी इस विवाह से खुश नहीं थी इसलिए घर में अभद्र व्यवहार करने लगी जिससे त्रस्त आकर उनके पिता ने पति पत्नी को अपने घर से निकाल दिया था। जिसके बाद वह लोग लखनऊ आकर छोटा बरहा शांति नगर में एक किराए के मकान में रहने लगे थे। आरोप है कि पत्नी और ससुर उनपर लगातार अपने पिता पर संपत्ति के लिए मुकदमा करने का दबाव बनाते रहे इस बात का उन्होंने विरोध किया तो फरवरी 2013 में उसके ससुर उनके किराए के मकान में आए और पत्नी ने खाने में जहरीला पदार्थ मिला उन्हें सेवन करा दिया था। जिससे उनकी हालत बिगड़ गई थी और मेडिकल कॉलेज और बलरामपुर अस्पताल में इलाज चला था। उस दौरान उनके ससुर ने बीपी की समस्या से हालत बिगड़ने की जानकारी दी थी। पीड़ित का आरोप है कि उनकी पत्नी ने अपने पिता के साथ मिलकर उन पर और उनके परिवार पर झूठा दहेज का मुकदमा करा दिया। वर्ष 2019 में जब पीड़ित के पिता ने आरटीआई के माध्यम से बलरामपुर अस्पताल से उनके इलाज की जानकारी मांगी तो स्पष्ट हुआ कि उन्हें विषाक्त पदार्थ खिलाया गया था। आलमबाग इंस्पेक्टर राम बाबू सिंह ने बताया कि पीड़ित ने डाक माध्यम से अपनी पत्नी और ससुर पर गंभीर आरोप लगाते हुए नामजद शिकायत किया है। पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही किया जा रहा है।
रिपोटर - राजेश वर्मा

No Previous Comments found.