कार ने बाइक में मारी टक्कर, घायल को धमकाकर फरार; 2 हफ्ते बाद दर्ज हुआ केस
लखनऊ- आशियाना क्षेत्र में 13 अप्रैल को तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार दीपक जायसवाल गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोप है कि कार सवार ने मदद करने के बजाय घायल को जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गया।
नौबस्ता निवासी दीपक बंगला पुल से जेल रोड जा रहे थे, तभी कार संख्या UP 32 MQ 9477 ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में उनकी बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और पैर, हाथ व पेट में गंभीर चोटें आईं। पीड़ित का आरोप है कि कार चालक और साथ मौजूद महिला ने दुर्व्यवहार कर धमकाया।
लोकबंधु अस्पताल में इलाज के बाद दीपक ने बंगला बाजार चौकी में शिकायत की, लेकिन पुलिस दो सप्ताह तक टालमटोल करती रही। मामले के संज्ञान में आने पर आशियाना पुलिस ने शनिवार को मुकदमा दर्ज किया। इंस्पेक्टर छत्रपाल सिंह ने बताया कि जांच जारी है।
रिपोर्टर - राजेश वर्मा


No Previous Comments found.