बंद मकान का ताला तोड़ कीमती सामान एवं नगदी चोरी

लखनऊ- मानक नगर थाना क्षेत्र में चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बना घर से कीमती सामान एवं नगदी चोरी कर लिए, घर का ताला टूटा देख घर में चोरी की जानकारी होने पर पीड़ित ने स्थानीय मानक नगर थाने पर चोरी की शिकायत की है। आलमबाग मानक नगर क्षेत्र के श्री नगर सिंगार में रहने वाले अनिल कुमार बिग्घे के अनुसार वह बीते माह 3 अप्रैल को अपनी पत्नी के साथ नोएडा में रह रहे अपने बेटे के पास रहने चले गए थे सोमवार अपराह्न करीब 3:30 बजे लखनऊ वापस अपने घर लौटे तो देखा कि घर का दरवाजा का ताला टूटा हुआ है और घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था अलमारी के लाक टूटे हुए थे और उसमे रखें कीमती सामान एवम पैसे गायब थे। 

मानक नगर थानाध्यक्ष अजीत कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।पीड़ित ने पुलिस को अभी तक चोरी हुए सामानों की सूची नहीं दिए है। आसपास लगे सीसी कैमरों की फुटेज आधार पर चोरों का तलाश किया जा रहा है।

 रिपोर्टेर - राजेश वर्मा

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.