जेष्ठ माह के दूसरे बड़े मंगल पर विशाल भंडारे का आयोजन
लखनऊ- आशियाना इलाके के शारदा नगर योजना रुचि खंड प्रथम में स्थित श्री दक्षिणमुखी बालाजी मंदिर के प्रांगण में जेष्ठ माह के दूसरे बड़े मंगल पर श्री दक्षिणमुखी बालाजी ट्रस्ट द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे के पूर्व मंदिर के पुजारी पंडित रमेश चंद्र मिश्रा एवं संरक्षक संजय तिवारी द्वारा विधि विधान से पूजन आरती और कीर्तन मंडली द्वारा सुंदरकांड पाठ किया गया। भंडारे में बूंदी,पुड़ी सब्जी और शीतल जल प्रसाद रूप में वितरित किया गया। इस दौरान क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। वहीं रत्नाकर खंड में समाजसेवी राज रावत द्वारा राम दरबार स्थापित कर विधिवत पूजन कर सुंदरकांड का पाठ का किया गया जिसके पश्चात भक्तगणों में फलों का प्रसाद और पुड़ी सब्जी व मिष्ठान वितरित किया गया।
रिपोटर - राजेश वर्मा


No Previous Comments found.