बाराबीरवा में विवाहिता को झांसा देकर चेन उड़ाई, टप्पेबाज फरार

लखनऊ- कृष्णा नगर कोतवाली क्षेत्र के बाराबीरवा में शुक्रवार सुबह कोचिंग जा रही विवाहिता को दो टप्पेबाजों ने झांसे में लेकर सोने की चेन ठग ली। आरोपियों ने रुमाल में कंकड़ थमाकर फरार हो गए। पीड़िता ने पुलिस को सूचना दी है।

कोचिंग के पास रोका रास्ता  
बल्दी खेड़ा में किराए पर रहने वाली वर्षा रानी त्रिवेदी पत्नी ऋषभ त्रिवेदी बाराबीरवा स्थित कोचिंग से यूपीटेक परीक्षा की तैयारी कर रही हैं। शुक्रवार सुबह करीब 9:30 बजे वह कोचिंग सेंटर के पास पहुंची थीं। 

चेन की तारीफ कर दिया झांसा  
तभी 25-30 साल के दो युवकों ने उनका रास्ता रोका। एक युवक ने अपना पिट्ठू बैग वर्षा को थमाया और गले की चेन की तारीफ करने लगा। बातों में उलझाकर आरोपी ने दो बार उनके गले से सोने की चेन उतरवाई। चेन को रुमाल में डालकर वापस थमाया और चलते बने।

रुमाल खोला तो निकले पत्थर  
थोड़ी दूर जाने पर वर्षा ने रुमाल खोला तो उसमें चेन की जगह पत्थर के टुकड़े थे। ठगी का एहसास होते ही उन्होंने कंट्रोल नंबर पर पुलिस को सूचना दी। कृष्णा नगर पुलिस मामले की जांच कर रही है। आसपास के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।

 रिपोर्टर - राजेश वर्मा

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.