ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, शव रेलवे ट्रैक किनारे मिला
लखनऊ- मानक नगर-कृष्णा नगर के बीच रेलवे ट्रैक किनारे रविवार देर रात एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान दिल्ली के द्वारका निवासी विजेंद्र सिंह (30) के रूप में हुई।
पुलिस के अनुसार विजेंद्र लखनऊ के कृष्णा नगर क्षेत्र में रहकर एक प्राइवेट ऑनलाइन कंपनी में नौकरी करता था। रेलवे पुलिस ने शव के पास मिले मोबाइल से परिजनों को सूचना दी। सोमवार को लखनऊ पहुंचे भाई और पिता उदय प्रताप सिंह ने शव की शिनाख्त की।
भाई ने बताया कि विजेंद्र की पत्नी गुड्डी अपने एक बेटे और एक बेटी के साथ दिल्ली में रहती है। घर वालों को यह जानकारी नहीं थी कि विजेंद्र लखनऊ में किस इलाके में रहता था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।
रिपोर्टर - राजेश वर्मा


No Previous Comments found.