बकाया 300 रूपया मांगने पर पडोसी ने परिवार संग युवक को पीटा, केस दर्ज
लखनऊ- कृष्णानगर कोतवाली इलाके मे रहने वाले एक युवक को पडोसी ने बकाया 300 रूपया मांगने पर परिवार संग मिलकर जमकर पिटाई कर दी। कृष्णा नगर कोतवाली इलाके के ओशोनगर, कनौसी निवासी राजू भारती पुत्र रामनरेश प्रसाद ने बताया रविवार 24 मई को उसने कमरे के बगल मे रहने वाले पडोसी इन्द्रजीत से अपना बकाया 300 रूपया मांगा था। जिसपर वह उग्र हो गाली गलौज करने के साथ उसकी जमकर पिटाई कर जान से मारने की धमकी दी है। वही पीडित का कहना था उक्त पिटाई से उसके सिर, उंगली व पैर के अंगूठे मे गंभीर चोट आयी है। जिसके चलते उसने पडोसी इन्द्रजीत सहित परिवार के 5-6 अज्ञात के खिलाफ लिखित शिकायत की है। पुलिस के अनुसार पीडित की शिकायत पर सोमवार को मारपीट धमकी की धारा मे केस दर्ज कर लिया गया है।
रिपोर्टर -अमित श्रीवास्तव


No Previous Comments found.