बन्थरा में कटी बगिया तिराहा पर ट्रैफिक सुधार के निर्देश, हटाया गयाअतिक्रमण

लखनऊ- कमिश्नरेट लखनऊ के बन्थरा थाना क्षेत्र में आज गुरुवार को कटी बगिया तिराहा का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण एसीपी कृष्णानगर और एसीपी यातायात के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक बन्थरा, यातायात पुलिस और थाना बल द्वारा किया गया।

पुलिस के अनुसार, यातायात को सुचारु और सुरक्षित रखने के लिए दिशा-निर्देश दिए गए। कटी बगिया में लगने वाली साप्ताहिक बाजार को मुख्य मार्ग पर न लगाकर लगभग 100 मीटर आगे निर्धारित स्थान पर शिफ्ट करने को कहा गया, ताकि जाम और अवरोध न हो।

सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को पुलिस बल की मौजूदगी में हटाया गया और लोगों को सड़क पर अतिक्रमण न करने के प्रति जागरूक किया गया। रोड इंजीनियरिंग और ट्रैफिक बाधाओं के समाधान के लिए एनएचएआई अधिकारियों से वार्ता कर सुधारात्मक कार्रवाई पर चर्चा की गई।

कटी बगिया तिराहा पर यातायात व्यवस्था प्रभावी रखने के लिए पर्याप्त ट्रैफिक और पुलिस ड्यूटी लगाने के निर्देश भी दिए गए।


 रिपोर्टर - उमेश विश्वकर्मा

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.