मोहनलालगंज पुलिस ने 4200 लीटर अवैध शराब नष्ट की, 89 मामलों का निस्तारण

लखनऊ- लखनऊ कमिश्नरेट की मोहनलालगंज पुलिस ने शुक्रवार को थाना परिसर में 4200 लीटर अवैध कच्ची/देशी शराब नष्ट की। यह कार्रवाई माननीय न्यायालय के आदेश पर 2017 से 2025 के बीच दर्ज 89 अभियोगों में जब्त शराब के निस्तारण के लिए की गई।

पुलिस आयुक्त अमरेन्द्र सिंह सेंगर के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत, डीसीपी दक्षिणी अमित कुमार आनंद के पर्यवेक्षण और एसीपी मोहनलालगंज ज्ञानेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक ब्रजेश कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में कार्रवाई हुई। शराब को जेसीबी मशीन से खुदे गड्ढे में डालकर ग्राम चौकीदारों की उपस्थिति में पूरी तरह नष्ट कराया गया।

पुलिस ने कहा कि अवैध शराब निर्माण, बिक्री और तस्करी के खिलाफ कठोर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। कार्रवाई के दौरान एसीपी ज्ञानेन्द्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक ब्रजेश त्रिपाठी, व०उ०नि० यशवन्त सिंह और मालखाना एचएम संजीव कुमार मौजूद रहे।

 रिपोर्टर - राजेश वर्मा

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.