फोन हैक कर जालसाजों ने महिला के खाते से उड़ाए दो लाख रुपये, केस दर्ज

लखनऊ- कृष्णानगर कोतवाली इलाके में रहने वाली एक महिला का फोन हैक कर जालसाजों ने खाते से  दो बार में दो लाख रुपये पार कर हड़प लिया। कृष्णा नगर कोतवाली इलाके स्थित न्यू सरदारी खेड़ा आलमबाग निवासी पुष्पा सिंह पत्नी स्वर्गीय राम सिंह ने बताया बीते 7 मई को उनके बैंक खाते से एक लाख रुपये का ट्रांजेक्शन हुआ, जिसकी  जानकारी उन्हें नहीं थी। लेकिन खाते से पैसे निकालने की जानकारी होने पर उन्होंने अपना मोबाइल फोन चेक किया तो फोन हैक होने के कारण किसी प्रकार की डिटेल दिखाई नहीं दी और अगले दिन 8 मई को उनके खाते से फिर एक लाख रुपये का ट्रांजेक्शन हो गया। जिसके बाद उन्होंने अपना मोबाइल फोन रीसेट किया और बैंक पहुंचकर खाते की जानकारी ली। जहां उन्हें पता चला कि खाते से कुल दो लाख रुपये का ट्रांजेक्शन हो चुका है। जिसकी शिकायत उन्होंने साइबर सेल सहित स्थानीय कृष्णा नगर कोतवाली में पुलिस से की है शिकायत दर्ज कराई। पुलिस के अनुसार पीड़िता की शिकायत पर शुक्रवार को आईटी एक्ट की धारा में केस दर्ज किया गया है।


 रिपोर्टर - राजेश वर्मा

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.