आशियाना में पत्नी की हत्या का आरोपी पति गिरफ्तार

लखनऊ थाना आशियाना पुलिस ने पारिवारिक तनाव के चलते पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी पति को गिरफ्तार कर आज जेल भेज दिया है। 26 मई को वादिनी जगरानी निवासी रूचिखण्ड, आशियाना ने तहरीर दी कि उनकी पुत्री की हत्या उसके पति ने कर दी है।

तहरीर पर थाना आशियाना में धारा 103(1) बीएनएस के तहत सतीश पुत्र शिवदयाल के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद आशियाना थाना प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मामले की जांच की तो साक्ष्य और तथ्यों के आधार पर आरोपी की संलिप्तता पाई गई।

इसी क्रम मेंपुलिस टीम ने आरोपी सतीश शर्मा उम्र 48 वर्ष निवासी झोपड़पट्टी भदरूख बंगला बाजार, आशियाना को गिरफ्तार कर लिया। विधिक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में आज भेजा गया है।


 रिपोटर - राजेश वर्मा

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.