मिशन शक्ति के तहत कृष्णानगर पुलिस ने महिलाओं-बालिकाओं को किया जागरूक
मिशन शक्ति के तहत कृष्णानगर पुलिस ने महिलाओं-बालिकाओं को किया जागरूक, बताए हेल्पलाइन नंबर
लखनऊ- महिला सुरक्षा और सशक्तीकरण को लेकर चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत कृष्णानगर पुलिस ने मंगलवार को क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाया। पुलिस उपायुक्त जोन दक्षिणी श्री अमित कुमार आनंद के निर्देशन में थाना कृष्णानगर की पुलिस टीमों ने महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों व सुरक्षा उपायों की जानकारी दी।
अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने स्कूल, कॉलेज, बाजार और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पहुंचकर महिलाओं-बालिकाओं से संवाद किया। उन्हें किसी भी तरह की छेड़छाड़, घरेलू हिंसा या साइबर अपराध की स्थिति में घबराने के बजाय तत्काल पुलिस हेल्पलाइन का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।
पुलिस ने महिला हेल्पलाइन 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, डायल 112, महिला थाना 1091 समेत अन्य आपात नंबरों के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही बताया कि शिकायतकर्ता की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाती है और तत्काल मदद पहुंचाई जाती है।
थाना प्रभारी ने कहा कि मिशन शक्ति का उद्देश्य महिलाओं को निडर बनाना और उन्हें कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। पुलिस लगातार ऐसे अभियान चलाकर महिलाओं में सुरक्षा का भाव मजबूत कर रही है। अभियान में महिला पुलिसकर्मियों ने विशेष भूमिका निभाई।
रिपोर्टर - उमेश विश्वकर्मा
No Previous Comments found.