महिलाओं को साइबर अपराध और घरेलू हिंसा से बचने के सिखाए तरीके
बंथरा पुलिस ने त्रिलोचन खेड़ा में महिलाओं को साइबर अपराध और घरेलू हिंसा से बचने के सिखाए तरीके
लखनऊ- महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत बंथरा थाना पुलिस ने ग्राम त्रिलोचन खेड़ा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। पुलिस टीम ने गांव की महिलाओं और बच्चों से संवाद कर उन्हें कानूनी अधिकारों और सुरक्षा संसाधनों की जानकारी दी। महिला हेल्पलाइन 1090, पुलिस आपात सेवा 112, वन स्टॉप सेंटर 181 और महिला हेल्प डेस्क के नंबर बताए गए।
पुलिस ने समझाया कि घरेलू हिंसा, छेड़छाड़ या किसी भी उत्पीड़न की स्थिति में इन नंबरों पर तुरंत कॉल कर मदद ली जा सकती है। साइबर जागरूकता पर विशेष सत्र चला। पुलिस ने ऑनलाइन धोखाधड़ी, फर्जी लोन ऐप, फर्जी कस्टमर केयर, OTP शेयर न करने और सोशल मीडिया पर अजनबियों से सावधानी बरतने के तरीके बताए। बच्चों को भी साइबर बुलिंग और अश्लील कंटेंट से बचने की सलाह दी गई। इस दौरान मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जैसी सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। पुलिस ने महिलाओं से अपील की कि वे निर्भीक होकर अपनी शिकायत दर्ज कराएं।
रिपोर्टर - राजेश वर्मा
No Previous Comments found.