लखनऊ के डॉ. नीरज तिवारी को मिला अंतर्राष्ट्रीय मानद डॉक्टरेट की उपाधि

सेवा, समर्पण और संकल्प का सम्मान: लखनऊ के डॉ. नीरज तिवारी को मिला अंतर्राष्ट्रीय मानद डॉक्टरेट की उपाधि

लखनऊ- स्वास्थ्य सेवा और सामाजिक समर्पण की मिसाल बने शहर के प्रतिष्ठित 'विकल्प वेलनेस फिजियोथेरेपी एंड रिहैबिलिटेशन क्लिनिक' के संचालक डॉ०नीरज तिवारी को अमेरिका की सेंट्रल क्रिश्चियन यूनिवर्सिटी ने मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया। पारंपरिक स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में दो दशकों के उत्कृष्ट और दीर्घकालिक योगदान के लिए उन्हें यह अंतर्राष्ट्रीय सम्मान प्रदान किया गया।

डॉ० तिवारी विगत 20 वर्षों से मरीजों की सेवा में समर्पित हैं। वे अपनी धर्मपत्नी डॉ० प्रगति तिवारी के साथ मिलकर फिजियोथेरेपी और पुनर्वास के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर रहे हैं। चिकित्सा के प्रति उनका निस्वार्थ सेवा भाव और मरीजों के प्रति संवेदनशीलता उनके करियर की पहचान रही है।कोरोना महामारी के चुनौतीपूर्ण दौर में डॉ० तिवारी ने कोरोना योद्धा की भूमिका निभाई। उस समय उन्होंने अपने पूर्ण सामर्थ्य के साथ मरीजों की सेवा कर मानवता का परिचय दिया। चिकित्सा के साथ-साथ वे सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय रहते हैं और समाज के उत्थान के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।

नई दिल्ली में आयोजित विशेष अलंकरण समारोह में डॉ. तिवारी को यह उपाधि प्रदान की गई। कार्यक्रम में डॉ० रूथ एस्टर ओडोले हेल्थ एडवाइजर यूके, डॉ० प्रदीप भारद्वाज सीईओ सिक्स सिग्मा हेल्थकेयर, डॉ० कर्नल गुरिंदर पाल सिंह सेवानिवृत्त, डॉ० मनु सिंह, डॉ० राजेश सोनार, प्रो० डॉ० आर० एन० कालरा और डॉ० प्रदीप जगताप सामाजिक न्याय मंत्रालय सहित कई गणमान्य हस्तियां उपस्थित रहीं। डॉ० तिवारी की यह उपलब्धि लखनऊ के चिकित्सा समुदाय के लिए गौरव का क्षण है।

रिपोर्टर - उमेश विश्वकर्मा

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.