वृंदावन योजना ठगी कांड: 50 हजार इनामी सुनील-विपिन शुक्ला किसान पथ से गिरफ्तार
लखनऊ- पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ की दक्षिणी जोन/थाना पीजीआई पुलिस ने वृन्दावन योजना में मकान बेचने के नाम पर लगभग 74 लाख रूपये की ठगी करने वाले गिरोह के 2 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों पर 50-50 हजार का इनाम घोषित था।
वादिनी गायत्री देवी पत्नी विजय कुमार सिंह निवासी उन्नाव की तहरीर पर थाना पीजीआई में मुकदमा दर्ज था। आरोप था कि सुनील कुमार शुक्ला, रवि सिंह, सर्वेश पाण्डेय, गौरव अवस्थी, विपिन शुक्ला, रीतू सिंह, कंचनलता उर्फ अंजना सहित अन्य ने संगठित गिरोह बनाकर कूटरचित दस्तावेज तैयार कर झूठे आश्वासन देकर 73,99,911 रुपये हड़प लिए। मामले में धारा 316(2)/318(4)/338/336(3)/340(2)/351(3)/61(2) बीएनएस पंजीकृत है। विवेचना के दौरान 4 अभियुक्तों पर पहले ही कार्रवाई हो चुकी है। वर्तमान में विवेचना थाना मोहनलालगंज से चल रही है।
मुखबिर की सूचना पर पीजीआई पुलिस, मोहनलालगंज की विवेचक टीम और सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को किसान पथ सर्विस लेन रायबरेली रोड से 100 कदम पहले से सुनील कुमार शुक्ला 46 वर्ष निवासी पटेल नगर निलमथा और विपिन कुमार शुक्ला 36 वर्ष निवासी पटेल नगर निलमथा को गिरफ्तार किया। दोनों को विधिक कार्यवाही के तहत न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। पूछताछ में दो अभियुक्तों ने कूट रचित दस्तावेजों से धोखाधड़ी करना स्वीकार किया है। गिरफ्तार टीम में निरीक्षक धीरेन्द्र कुमार सिंह, उ०नि० अरूण कुमार सिंह, उ०नि० मनोज सिंह सहित सर्विलांस टीम शामिल रही।
रिपोर्टर - उमेश विश्वकर्मा
No Previous Comments found.