कृष्णानगर प्रभारी प्रद्युम्न सिंह बने 'कॉप ऑफ द मन्थ' मई 2026
ऑब्जेक्टिव सिस्टम से बढ़ी प्रोफेशनलिज्म: कृष्णानगर प्रभारी प्रद्युम्न सिंह बने 'कॉप ऑफ द मन्थ' मई 2026।
लखनऊ- पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ जोन दक्षिणी में 13 मई 2026 से लागू ऑब्जेक्टिव इवेल्यूएशन सिस्टम के तहत माह मई 2026 के 'कॉप ऑफ द मन्थ' सम्मान की घोषणा हुई। पुलिस उपायुक्त दक्षिणी श्री अमित कुमार आनंद ने आज शनिवार को थाना कृष्णानगर प्रभारी प्रद्युम्न कुमार सिंह को यह उपाधि देकर सम्मानित किया।
प्रद्युम्न सिंह ने कुल 1046 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। उनके सराहनीय कार्यों में 3 गुण्डा एक्ट कार्रवाई, 1 NBW गिरफ्तारी, ऑपरेशन किरण के तहत 3 परिवारों का समझौता, अंतर्राज्यीय लूट-छिनैती गैंग का मुठभेड़ में खुलासा, अंतरजनपदीय टप्पेबाजी गिरोह से 6 लाख बरामदगी और 4 CCTV व्यवस्थापन शामिल रहे।
सर्किल स्तर पर गोसाईगंज में उ०नि० लाल सिंह 624 अंक, मोहनलालगंज में उ०नि० आशीष कुमार 952 अंक और कृष्णानगर में उ०नि० ज्ञानेश्वर सिंह 1935 अंक के साथ प्रथम रहे।
इस सिस्टम में गुण्डा एक्ट 50, गैंगस्टर 100, NBW गिरफ्तारी 20, IGRS Satisfaction 200, वाहन नीलामी 20 अंक जैसे पैरामीटर तय हैं। मई में जोन दक्षिणी ने 11 गुण्डा, 1 गैंगस्टर कार्रवाई, 89 मालमुकदमाती वाहन निस्तारण, 54 मोबाइल रिकवरी और ऑपरेशन किरण से 45 परिवारों का समझौता कराया।
रिपोर्टर - उमेश विश्वकर्मा
No Previous Comments found.