अवसादग्रस्त महिला ने फांसी के फंदे से लटक कर दी जान
लखनऊ- कृष्णानगर कोतवाली इलाके में मंगलवार सुबह एक विवाहिता ने फंदा लगा अपनी जान दे दी। परिवारजनों ने महिला को फंदे से लटका देख नीचे उतार स्थानीय पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कृष्णानगर क्षेत्र के कच्ची बस्ती विशेश्वर नगर नटखेड़ा रोड में रहने वाली 30 वर्षीय पायल पत्नी स्व अर्जुन रावत अपने छत पर बने कमरे में साड़ी के सहारे बांस के डंडे से फंदा बना लटक कर अपनी जान दे दी।परिवारजनों के अनुसार मृतका के पति का दस माह पूर्व देहांत हो चुका था जिससे वह अवसादग्रस्त रहती थी और शराब पीने की आदि थी। मृतका के परिवार में एक बेटा और एक तीन साल की बेटी,सास और दो देवर है।
रिपोर्टर - राजेश वर्मा
No Previous Comments found.