महानगर पुलिस ने तमंचा-कारतूस सहित शातिर अभियुक्त को किया गिरफ्तार

लखनऊ-पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के जोन-मध्य स्थित थाना महानगर पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान एक शातिर अभियुक्त को अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 1 देशी तमंचा 315 बोर और 2 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं।

बीते 15 जून की रात उ०नि० राजू कृष्ण सिंह, उ०नि0० लाल बहादुर सिंह और का० राकेश कुमार चौबे न्यू हैदराबाद चौकी मोड़ तिराहा, ग्रीन कॉरिडोर रोड पर चेकिंग कर रहे थे। मुखबिर से सूचना मिली कि खाटू श्याम मंदिर गेट की ढलान पर एक व्यक्ति झोले में तमंचा-कारतूस लेकर बैठा है।

सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर उस व्यक्ति को पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम रितिक सिंह, पुत्र दीप सिंह, निवासी कांशीराम कालोनी, थाना चिनहट, उम्र करीब 25 वर्ष बताया। तलाशी में झोले से 1 अदद देशी तमंचा 315 बोर और 2 अदद जिंदा कारतूस 32 बोर बरामद हुए।

बरामदगी के आधार पर थाना महानगर में धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आज अभियुक्त को विधिक कार्यवाही के तहत जेल भेज दिया गया।


रिपोर्टर: राजेश श्रीवास्तव

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.