गोमती नगर प्रीमियर लीग सीजन-2 का समापन, बाराबंकी की गुफरान-11 बनी चैंपियन
लखनऊ- गोमती नगर विवेक खंड-2 स्थित रामलीला मैदान में दस दिन से चल रहे टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट गोमती नगर प्रीमियर लीग सीजन-2 का मंगलवार को समापन हो गया। फाइनल मुकाबले में बाराबंकी की गुफरान-11 ने गोमती नगर लखनऊ की जीएन स्टार टीम को हराकर खिताब अपने नाम किया।
फाइनल में जीएन स्टार ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 78 रन बनाए। जवाब में गुफरान-11 ने 74 गेंदों पर लक्ष्य हासिल कर रोमांचक जीत दर्ज की।
टूर्नामेंट के आयोजक शुभम त्रिपाठी ने बताया कि विजेता गुफरान-11 टीम को 51 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया। उपविजेता रही जीएन स्टार को 25 हजार रुपये और तीसरे स्थान पर रही एस-11 टीम को 12 हजार रुपये का पुरस्कार नामित पार्षद राजीव गांधी द्वारा प्रदान किया गया।
रिपोर्टर - उमेश विश्वकर्मा
No Previous Comments found.