आशियाना थाना पुलिस ने एक शातिर चेन लुटेरे को गिरफ्तार कर चेन लूट की वारदात का किया खुलासा

लखनऊ-  पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ की आशियाना पुलिस ने एक शातिर चेन स्नैचर को गिरफ्तार कर इलाके में सुरक्षा का माहौल मजबूत किया है। थाना प्रभारी गजेन्द्र कुमार राय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सटीक सूचना पर आरोपी को धर दबोचा। उसके पास से लूटी गई चेन का टुकड़ा भी बरामद हुआ है।  

दिनांक 26.06.2026 को रात करीब 9:47 बजे वादी शोभित सरन अपनी पत्नी को डॉक्टर को दिखाकर स्कूटी से घर लौट रहे थे। सेक्टर-ओ मानसरोवर योजना स्थित पार्क नंबर-10 के पास बाइक सवार बदमाश ने उनकी पत्नी के गले से झपट्टा मारकर चेन छीन ली थी। इस संबंध में थाना आशियाना में धारा 304(2) बीएनएस के तहत केस दर्ज की गई थी। लुटेरे की गिरिफ्तारी हेतु वरिष्ठ उपनिरीक्षक धर्मवीर शाही, उ०नि० दिनेश सिंह, उ०नि० सुनील कुमार यादव, उ०नि० शिव प्रकाश सिंह, उ०नि० प्रतीक सिंह, उ०नि० मनीष सिंह, उ०नि० अभिषेक कुमार, का० ज्ञान सिंह और म०का० अल्का चौहान की टीम बनाई गई। टीम ने आसपास के दर्जनों सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें आरोपी घटना को अंजाम देते हुए साफ दिखाई दिया था।  

सुरागरसी के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बीते मंगलवार की रात 11:30 बजे रमाबाई अंबेडकर मैदान रैली स्थल रोड से शातिर चेन स्नैचर राज रावत पुत्र ओम प्रकाश रावत, निवासी ईश्वरी खेड़ा, रायबरेली रोड, थाना पीजीआई को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से छीनी गई चेन का टुकड़ा, वजन करीब 1.680 ग्राम बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने कबूला कि वह अपने खर्चे के लिए रात में मोबाइल और चेन छिनैती करता था। आरोपी बेहद शातिर है। उसके खिलाफ पीजीआई थाने में धारा 392/411 और 713/23 धारा 411 भादवि तथा सुशांत गोल्फ सिटी थाने में 618/24, 619/24 धारा 303(2)/317(2)/317(4)/317(5)/318(4) बीएनएस के तहत मुकदमे दर्ज हैं। अन्य थानों से भी आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।  

बरामदगी के आधार पर मु०अ०सं०186/2026 में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। आशियाना पुलिस की इस त्वरित और पेशेवर कार्रवाई से जनता में खुशी है। थाना प्रभारी गजेन्द्र कुमार राय और उनकी पूरी टीम की मुस्तैदी ने साबित कर दिया कि लखनऊ पुलिस अपराधियों पर नकेल कसने के लिए पूरी तरह तैयार है। सीसीटीवी की मदद से अपराधी पकड़ा जाना पुलिस की कार्यकुशलता का प्रमाण है।  

 रिपोर्टर - अमित श्रीवास्तव

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.